Fastest Growing Hindi Web News Channel

Infiltration in LoC Poonch: पाक अधिकृत कश्मीर का नागरिक घुसपैठ करते हुए पुंछ में LoC से गिरफ्तार

0 1,013
Above News

जम्मू । सेना ने पुंछ जिला में एलओसी के समीप से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पाक अधिकृत कश्मीर का बताया जा रहा है। सेना द्वारा उससे पूछताछ जारी है। हालांकि अभी सेना की ओर से इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर को पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

इसी बीच सेना द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान पाक अधिकृत कश्मीर के अब्बासपुर के गांव हरकादिया बाला के रहने वाले 16 वर्षीय खय्याम मकसूद के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि गत 18 अगस्त को पुंछ जिला के गुलपुर सेक्टर से तीन पाकिस्तानी किशोराें को नियंत्रण रेखा पार करते हुए सेना ने पकड़ लिया था। डरे-सहमे इन पाकिस्तानी किशोरों ने बताया कि वे मछलियां पकड़ रहे थे और इसी दौरान वह नियंत्रण रेखा पार करके भारत पहुंच गए। जब उन्हें पता चला कि वो नियंत्रण रेखा पार कर भारत पहुंच गए हैं तो वे काफी डर गए थे। सेना ने इन सभी को स्थानीय मस्जिद में ठहराया और उन्हें भरपूर स्नेह दिया। सेना ने गत 20 अगस्त को तीनों किशोरों को चक्का दा बाग से पाकिस्तानी प्रशासन की देखरेख में परिजनों को हवाले कर दिया था। इन तीनों किशोरों को भारतीय सेना की ओर से उपहार भी भेंट किए गए थे।

 

Below News
Above Reporter Photo