Proudly we are Member of FCDN

कश्मीर में जाने वाले ट्रकों पर अब पुलिस की कड़ी नजर है क्योंकि पिछले कुछ समय से ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं, जिसमें ट्रक चालक हथियारों की सप्लाई को लेकर कश्मीर जा रहे हैं। इन मामलों के बाहर आने के बाद अब पुलिस की तरफ से सीमांत इलाकों में तंत्र को फिट किया गया है।

ऐसे में पुलिस की तरफ से नया प्रयास किया गया। जम्मू, सांबा तथा कठुआ में हाइवे पर पूरी नजर बनाई गई। सीमांत इलाकों में पुलिस के नाके लगा दिए गए। ताकि इन इलाकों में जो ट्रक संदिग्ध हालात में आते हैं तो उनकी तलाशी ली जा सके। उन पर पूरी नजर बनाई जा सके, जिससे अगर वह हथियारों की सप्लाई लेने के लिए आते हैं तो उन्हें बरामद किया जा सके।
पुलिस की जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि जैश का आतंकी आशिक नेगरू हथियारों की सप्लाई करवा रहा है। खुद वह ट्रक चालक रह चुका है। ऐसे में इस काम के लिए ट्रक चालकों की मदद लेता है, जिससे कि पुलिस को ट्रक चालकों पर शक न हो सके इसलिए पुलिस की तरफ से अब ट्रकों पर ध्यान दिया जा रहा है।

