Fastest Growing Hindi Web News Channel

Krishna Janmashtami 2021: कंगना रनोट समेत कई बड़े सितारों ने फैंस को इस अंदाज में दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

0 1,023
Above News

देशभर में सोमवार (30 अगस्त) को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए, यह भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए बहुत खास और शुभ दिन होता है। लोग इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के इस खास मौके पर देश की कई बड़ी हस्तियों अपने चाहने वालों को शुभकामानएं दी रही हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘जन्माष्टमी की अनेक अनेक शुभकामनाएं।’

वहीं सिंगर अदनान सामी और अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने भी कू अकाउंट के जरिए फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा और भी कई सितारें हैं जिन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर फैंस के लिए पोस्ट लिखा है। इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। सितारों के फैंस पोस्ट को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Below News
Above Reporter Photo