Fastest Growing Hindi Web News Channel

LIC Policy: सिर्फ 1302 रुपये के प्रीमियम पर LIC देगी 27.60 लाख रुपये, जानिए Details

0 980
Above News

LIC Insurance Policy: अगर आप कम निवेश में अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो LIC आपके लिए शानदार स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत आपको हर महीने सिर्फ 1302 रुपये जमा करने पड़ते हैं और बाद में आपको 27 लाख रुपये तक का फायदा होता है। वहीं अगर आपकी उम्र 100 साल के पार गई तो यह फायदा बढ़कर 63 लाख के करीब पहुंच जाता है। इस स्कीम के जरिए आप अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। जानिए इस बेहतरीन पॉलिसी के बारे में।

LIC जीवन उमंग पॉलिसी को 90 दिन से लेकर 55 साल तक की उम्र तक के लोग ले सकते हैं। इसमें लाइफ कवर के साथ-साथ मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम मिलती है। आपकी पॉलिसी मैच्योर होने के बाद हर साल आपको एक तय राशि मिलती है और पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके घरवालों और नॉमिनी को एकमुश्त रकम दी जाती है। इस पॉलिसी में 100 साल तक की उम्र का कवरेज मिलता है।

कैसे मिलेंगे 27 लाख

इस पॉलिसी के तहत हर महीने 1302 रुपए का प्रीमियम देने पर 30 साल बाद प्रीमियम की कुल रकम 4.58 लाख रुपए हो जाती है। इसके बाद आपको हर साल रिटर्न के रूप में 40 हजार रुपये मिलने लगते हैं। अगर आप 100 साल तक जीते हैं को आपको हर साल 40 हजार के हिसाब से कुल 27.60 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं आपकी उम्र 100 के पार जाने पर कुल फायदा 62.95 लाख रुपए का हो जाता है।

सालाना 40 हजार के रिटर्न के अलावा पॉलिसीधारक की मौत होने पर या दुर्घटना में विकलांग होने पर भी बीमा का फायदा मिलता है। इसके अलावा इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत इस पॉलिसी को लेने पर टैक्स की छूट भी मिलती है। इस पॉलिसी को लेने के लिए कम से कम दो लाख रुपये का बीमा लेना पड़ता है।

जीवन उमंग पॉलिसी की खासियत

– इस पॉलिसी में 100 साल की आयु तक कवर मिलता है।

Below News
Above Reporter Photo