Fastest Growing Hindi Web News Channel

तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को दी बड़ी सौगात

0 1,512
Above News

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा त्योहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है। सोमवार को अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के पुराने ऋणों को माफ करने की घोषणा की है, ताकि वे फिर से ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी पांच गुना वृद्धि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार के आने के बाद महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। लाखों महिलाओं की आय में इसकी वजह से वृद्धि हुई है और महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का रास्ता तैयार हुआ है।

अधिक से अधिक महिलाओं में आत्म निर्भरता की ललक बढ़ी है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि विगत वर्षों में महिला समूहों द्वारा लिए गए ऋणों को कतिपय कारणों से न चुका पाने की वजह से लगभग एक लाख महिलाएं नया लोन पाने से अपात्र हो गई थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि यदि पूर्व के ऋणों को माफ कर दिया जाए, तो उन्हें भी ऋण प्राप्त हो सकेगा तथा वे नए सिरे से आर्थिक गतिविधियां संचालित कर सकती हैं।

Below News
Above Reporter Photo