Fastest Growing Hindi Web News Channel

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न, सीधी जिले में भारत बंद को सफल बनाने बनी रणनीति।

0 1,534
Above News

 

सीधी (पुष्पेंद्र विश्वकर्मा) |  27 सितंबर के भारत बंद का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय सीधी में होगा।

संयुक्त किसान मोर्चा जिला सीधी की जिला स्तरीय बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा की उर्मिला रावत ने की। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के 26-27 अगस्त 2021 को सिंगु बॉर्डर पर हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए फैसले के अनुसार भारत बंद को सीधी जिले में प्रभावकारी बनाये जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे के फैसले के अनुरूप 27 सितम्बर के भारत बंद की तैयारी जारी है। बैठक में चर्चा के दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में तहसील स्तर पर, उपखंड स्तर पर रैली, प्रदर्शन तथा ब्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने हेतु लोगो से सहयोग हेतु संपर्क करने का प्रस्ताव किया गया। बैठक में निर्णय किया गया कि सीधी जिले में भारत बंद का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय सीधी में किया जाएगा।

बैठक का संचालन टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने किया।

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति में शामिल सभी संगठनो की उपस्थिती रही जो निम्नानुसार है- टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के शिव कुमार सिंह, कुसुमकली सिंह, श्रीपाल सिंह, उमेश सिंह, इंद्रभान सिंह, बैजनाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह, उदयभान सिंह, रामलाल सिंह, श्रीभान सिंह, देवशरण साकेत, किसान सभा के कामरेड सुंदर सिंह, बलराज सिंह, बलजीत सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष ददन सिंह, पवन पांडेय मंडल अध्यक्ष किसान मजदूर महासंघ, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लालजी बैश, गजेंद्र सिंह, द्वारिका बैश, जगन्नाथ सिंह, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के गुरु प्रसाद कोल, रामलाल कोल, मोतीलाल नामदेव, जयवीर सिंह। आदि शामिल हुए।

Below News
Above Reporter Photo