Fastest Growing Hindi Web News Channel

Kapil Sharma ने Kangana Ranaut से पूछा- कैसा लग रहा है, इतने दिन से कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई? देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

0 1,096
Above News

सोनी टीवी के कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की फिर से वापसी हो गई है। जिस बार शो नए अंदाज में दर्शकों को हंसा रहा है। द कपिल शर्मा शो में हर सप्ताह नए सेलेब्रिटी मेहमान बनकर आते हैं। जहां जमकर हंसी-मजाक होता है। इस हफ्ते शो में अभिनेत्री कंगना रनोट (Kangana Ranaut) नजर आएंगी। उनकी फिल्म थलाइवी (Thalaivi) रिलीज हो गई है। वह मूवी को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनके साथियों ने एक्टर्स से कई मजेदार सवाल पूछे।

सोनी टीवी (Sony TV) ने ट्विटर पर द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो पोस्ट किया है। जिसमें कंगना रनोट के आते ही कपिल उन्हें बताते हैं कि आपके आने से पहले कई सिक्योरिटी के लोग यहां आए थे। शर्मा अभिनेत्री से सवाल करते हैं कि मैम बहुत सारी सिक्योरिटी आई। हम तो डरे हुए थे कि हमने ऐसा क्या कह दिया। अगर इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है। इस पर कंगना कहती है कि आदमी को सिर्फ सच बोलना पड़ता है।

 

Below News
Above Reporter Photo