Fastest Growing Hindi Web News Channel

शाहिद कपूर ने शेयर किया Jersey का धमाकेदार पोस्टर, ट्रेलर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

0 1,910
Above News

 

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की चर्चाएं हैं। किसी की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार है। इन सबके बीच अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं क्योंकि कोविड के कारण फिल्म को लेकर काफी देरी हुई है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। इस पोस्टर के साथ शाहिद ने फिल्म के ट्रेलर का ऐलान कर दिया है।

जर्सी का पोस्टर

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने जर्सी का पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में शाहिद कपूर क्रिकेटर की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं और पीछे से नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपने हाथ में बैट लिया हुआ है। शाहिद के सामने बड़ा मैदान नजर आ रहा है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है कि ‘जर्सी’ का ट्रेलर कल यानी 23 नवंबर को शाम 5:30 बजे रिलीज किया जाएगा। यहां देखें शाहिद की फिल्म का वायरल हो रहा पोस्टर-

 

Below News
Above Reporter Photo