Fastest Growing Hindi Web News Channel

इंदौर में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, डीआइजी को सौपा ज्ञापन

0 1,020
Above News

इंदौर । गोविंद नगर खारचा में पिटाई की घटना के बाद शहर में तनाव पूर्ण हालात बनने लगे हैं। वर्ग विशेष समुदाय के लोगों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को हिंदूवादियों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मंगलवार सुबह से ही हिंदूवादियों ने जमा होना शुरू कर दिया था। हिंदू जागरण मंच ने डीआइजी कार्यालय पहुंचकर घटना के विरोध में ज्ञापन दिया। उन्होंने सुबह तीन स्थानों का चयन किया और कार्यकर्ताओं को बुलाया। एक टुकड़ी नेहरु पार्क पर जमा हो गई।

जबकि कुछ लोग बाल विनय मंदिर स्कूल और तीसरा जत्था यशवंत प्लाजा के पास जमा हुआ। भीड़ को देखते हुए पूर्वी व पश्चिम क्षेत्र से भारी बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि रविवार को मॉब लिचिंग की घटना के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने कोतवाली थाना का घेराव किया था। सैकड़ोंं लोगों ने कईं स्थानों पर नारेबाजी भी की थीं।

इन घटनाओं से नाराज है हिंदूवादी

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित बंबई बाजार में वाल्मिकी समाज की किशोरियों के साथ अश्लील हरकत और स्वजन पर जानलेवा हमला हुआ था। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित नायता मुंडला में स्वतंत्रता दिवस पर वर्ग विशेष के युवकों द्वारा पथराव व तोड़फोड़ की घटना की गई थी। साथ ही युवकों द्वारा नारे लगा रही युवती से अभद्रता की थी। हिंदूवादियों की मांग है कि पर्दे के पीछे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Below News
Above Reporter Photo