Fastest Growing Hindi Web News Channel

पूर्व CM के सलाहकार पर आरोप का मामला:अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग का झारखंड के DGP और रांची SSP को नोटिस, 5 दिन में मांगी मामले की पूरी जानकारी

0 1,163
Above News

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार पर लगे दुष्कर्म के आरोप का मामला अब अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग पहुंच गया है। आयोग ने झारखंड के DGP नीरज सिन्हा और रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झा को नोटिस भेजा है।

आयोग ने दोनों से इस मामले में 5 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। रिपोर्ट में नाबालिग को CWC भेजे जाने के कारण की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने कहा है कि ससमय रिपोर्ट नहीं देने पर सशरीर उपस्थिति करवा सकते हैं।

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के यहां बच्ची रहती थी। उसी ने अरगोड़ा थाने में शोषण का आरोप लगाया है। सुनील तिवारी पर यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही बच्ची CWC के पास है और उसके परिजन लापता हैं। पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी कराया गया है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Below News
Above Reporter Photo