Fastest Growing Hindi Web News Channel

Gujarat Corona Update: गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14 केस दर्ज

0 1,060
Above News

अहमदाबाद । गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14 केस दर्ज किए गये। जबकि मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। सरकार ने अगस्त महीने में एक करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य रखा था जिसे 23 दिन में ही हासिल कर लिया। सोमवार को एक दिन में पांच लाख 01845 टीके लगाए गये।

राज्य में अब तक कोरोना के 8 लाख 25 हजार 316 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 8 लाख 15066 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 171 है जबकि कोरोना से अब तक राज्य में 10079 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को गुजरात में 5 लाख 08145 को कोरोना का टीका लगाया गया। गुजरात में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 68497 टीके लगाए जा चुके हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 4 करोड़ 93 लाख 20903 में से तीन करोड़ 25लाख 18198 को पहली डोज जबकि एक करोड़, पांच लाख 84299 को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वडोदरा में 4, अहमदाबाद महानगर पालिका में 3, सूरत महानगर पालिका में 1, गांधीनगर महानगर पालिका में 1, राजकोट महानगर पालिका में एक केस दर्ज किया गया। जबकि जूनागढ़ महानगर पालिका, महानगरपालिका, जामनगर तथा भावनगर महानगर पालिका सहित गुजरात के 30 से अधिक जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया।

भावनगर जामनगर जूनागढ़ महानगर पालिका सहित 30 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस का मामला दर्ज नहीं हुआ, इनमें अहमदाबाद, आणंद, अरवल्ली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदेपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, कच्छ, महिसागर, मेहसाणा, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पंचमहाल, पाटण, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर, तापी, वडोदरा एवं वलसाड जिला शामिल है।

 

Below News
Above Reporter Photo