Proudly we are Member of FCDN


मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार दूसरे दिन 5 नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को प्रदेश में 24 घंटे में होशंगाबाद में 5 दिन बाद 1 संक्रमित मिला। भोपाल में 2 और जबलपुर-इंदौर में 1-1 पॉजिटिव आया है। प्रदेश में पिछले 9 दिनों में 71 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 79 है। वहीं, पॉजिटिविटी दर 0.01% है।
मध्यप्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 103 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 508 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक प्रदेश में 10 हजार 516 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट 98.66% है।
प्रदेश में पिछले 9 दिनों में 11 जिलों में 71 संक्रमित और 1 मौत रिपोर्ट हुई है। इनमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 20 नए केस और 1 मौत रिपोर्ट हुई है। वहीं, इंदौर में 19, भोपाल में 14, राजगढ़ में 8, पन्ना, रीवा और होशंगाबाद में 2-2 और ग्वालियर, सागर, रायसेन, सिंगरौली में 1-1 मामला सामने आया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में कहा, कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही सभी लोगों को वैक्सीन लगाना है। उन्होंने मंच पर खुद भी वैक्सीनेटेड होने का स्टैंप लगाया। सीएम ने कहा, कोरोना अभी गया नहीं है। इसके मामले कभी भी तेजी से बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास और सहयोग से कोरोना के मामले प्रदेश में नियंत्रण में है।

