Fastest Growing Hindi Web News Channel

मिस्बाह उल हक कोरोना पॉजिटिव:पाकिस्तान के हेड कोच अब लाहौर नहीं लौटेंगे, 10 दिन जमैका में ही क्वारैंटाइन रहना होगा

0 1,047
Above News

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। हालांकि, पाकिस्तानी टीम इस जीत का ठीक से जश्न भी नहीं मना पाई थी कि एक बुरी खबर से उसका सामना हो गया। टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मिस्बाह में नहीं है कोई सिम्पटम नहीं है
पाकिस्तान टीम के सदस्यों के रेगुलर कोविड टेस्ट के दौरान मिस्बाह के पॉजिटिव पाए जाने का खुलासा हुआ। वे अभी एसिम्पटोमैटिक हैं। यानी उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक है। मिस्बाह टीम के बाकी सदस्यों के साथ अभी लाहौर नहीं लौट पाएंगे। उन्हें जमैका में ही 10 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा।

टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव
मिस्बाह के अलावा पाकिस्तान टीम के तमाम खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। वेस्टइंडीज से पाकिस्तान रवानगी से पहले सभी को दो बार कोविड टेस्ट से गुजरना पड़ा। इनमें सिर्फ मिस्बाह ही पॉजिटिव पाए गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह जानकारी दी है।

109 से रन जीता था पाकिस्तान
पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 109 रनों से हराया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने मैच में 94 रन देकर 10 विकेट लिए। आखिरी दिन के खेल में उन्होंने 4 विकेट लिए। उनके अलावा नौमान अली ने 3 और हसन अली ने 2 विकेट लिए थे। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट से जीत हासिल की थी।

Below News
Above Reporter Photo