Fastest Growing Hindi Web News Channel

BSNL का नया प्रीपेड प्लान, पूरे साल मिलेगा इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए अन्य टेलीकॉम कितना लेती है पैसा

0 1,122
Above News

भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने 1498 रुपए का नया वार्षिक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में बीएसएनएल ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। यह नया वाउचर 23 अगस्त से सभी सर्किलों में उपलब्ध हो जाएगा। बता दें 1500 रुपए से कम कीमत के कई सारे प्लान है। जो कस्टमरों के लिए सिर्फ डेटा प्लान पेश करते हैं। अगर आप बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहक हैं तो कंपनी का नया प्लान बेस्ट हैं। साथ ही हम आपको एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई के प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं।

एयरटेल 999 रुपए प्लान

एयरटेल (Airtel) ने 999 रुपए का फैमिली प्लान पेश किया है। इस प्लान में 150 जीबी डाटा हर महीने और मुफ्त कॉलिंग मिलती है। साथ ही हर दिन 100 एसएमएस सुविधा मिलती है। वहीं फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार वीआईपी का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

वीआई 1499 प्रीपेड प्लान

वीआई (Vi) 1499 रुपए का सालाना प्लान पेश कर रहा है। इस प्लान में असीमिक कॉल के साथ 24 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। वहीं 3600 एसएमएस भी मिलते हैं। साथ ही प्लान नियम और शर्तों के साथ Zomato से खाने के ऑर्डर पर 75 रुपए की छूट मिलती है।

रिलायंस जियो 2399 रुपए प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के इस प्लान में 730जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी है।

Below News
Above Reporter Photo