Proudly we are Member of FCDN


नई दिल्ली Coronavirus Third Wave । देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही एक बार फिर तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में देश में 45 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं, साथ ही देश में कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों के एक्टिव मामले भी अब बढ़कर 4 लाख के करीब हो गए हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर जो अपडेट दिया है, उसके मुताबिक इस दौरान 45 हजार से अधिक नए मामले निकले हैं। केंद्र व राज्य सरकारों के साथ आम आदमी के लिए भी ये चिंता बढ़ाने वाली जानकारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 45,352 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो वह भी संतोषजनक हैं। फिलहाल 100 में करीब 97 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 34,791 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

