Fastest Growing Hindi Web News Channel

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ कर रहे बैठक

0 1,023
Above News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) आज (शुक्रवार) 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक पिछले महीने प्रधान विभिन्न यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से मिलते रहे हैं, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ ग्रुप में शिक्षा मंत्री की यह पहली औपचारिक बैठक है।

शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के शिक्षकों के बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए, आजादी का अमृत महोत्सव, ओपन और ऑनलाइन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि प्रधान वर्चुअल रूप से आईआईटी के निदेशकों के साथ बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

 

Below News
Above Reporter Photo