Fastest Growing Hindi Web News Channel

Sidharth Shukla Funeral Latest Updates: मां और दोनों बहनों की मौजूदगी में हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

0 1,282
Above News

Sidharth Shukla Funeral Latest Updates: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हो गया। ओशिवारा श्मशान घाट पर मां, दोनों बहनों, शहनाज गिल और चुनिंदा रिश्तेदारों-दोस्तों की मौजूदगी में ब्रह्मशक्ति संस्थान की रीतियों के अनुसार यह युवा अभिनेता पंचतत्व में विलीन में हो गया। शाम करीब 3.30 बजे उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचा। एंबुलेंस में परिवार के 6-7 लोग रहे। पार्थिव शरीर दिन के करीब 1 बजे तक कूपर अस्पताल में रखा गया।। पहले कहा गया था कि पार्थिव शरीर घर और ब्रह्मकुमारी संस्थान ले जाया जाएगा। (नीचे देखिए फोटो वीडियो)

Sidharth Shukla महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात Sidharth Shukla ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लेट पर थे। यहीं उनकी मां और बहनें भी रहती हैं। Sidharth Shukla ने तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने चले गए। देर रात उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद सुबह नहीं उठे तो बेहोशी की हालात में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Below News
Above Reporter Photo