Proudly we are Member of FCDN


September Festival List 2021: भारत को व्रत व त्योहारों का देश माना जाता है। यहां हर दिन देश के किसी न किसी इलाके में कोई व्रत या त्योहार जरूर मनाया जाता है। सितंबर माह को व्रत और त्योहार के लिहाज से भी काफी खास माना जाता है। सितंबर माह में ही हरतालिका तीज मनाया जाएगा, इसके अलावा गणेश चतुर्थी और श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ होगा। पितरों के तर्पण के लिए श्राद्ध की अवधि महत्वपूर्ण मानी जाती है। सितंबर माह में ही विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं सितंबर माह में कौन-कौन से प्रमख त्योहार व व्रत मनाए जाएंगे –
03 सितंबर (शुक्रवार)- अजा एकादशी
04 सितंबर (शनिवार)- शनि प्रदोष व्रत
05 सितंबर (रविवार)- मासिक शिवरात्रि
06 सितंबर (सोमवार)- कुशोत्पाटिनी अमावस्या
07 सितंबर (मंगलवार)- भाद्रपद अमावस्या
09 सितंबर (गुरुवार)- हरतालिका तीज, वाराह जयंती
10 सितंबर (शुक्रवार)- गणेश चतुर्थी
11 सितंबर (शनिवार)- ऋषि पंचमी (गुरु पंचमी)
13 सितंबर (सोमवार)- ललिता सप्तमी, दुर्गा अष्टमी
14 सितंबर (मंगलवार)- गौरी विसर्जन
17 सितंबर (शुक्रवार)- परिवर्तिनी एकादशी, कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा, रामदेव जयंती
18 सितंबर (शनिवार)- शनि प्रदोष व्रत
19 सितंबर (रविवार)- अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन)
20 सितंबर (सोमवार)- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
21 सितंबर (मंगलवार)- पितृपक्ष आरंभ
24 सितंबर (शुक्रवार)- गणेश संकष्टी चतुर्थी, भरणी श्राद्ध
29 सितंबर (बुधवार)- जीवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी श्राद्ध
30 सितंबर (गुरुवार)- मातृ नवमी श्राद्ध

