Fastest Growing Hindi Web News Channel

वैक्सीनेशन के लिए अधिकारियों को नोडल ऑफिसर का दायित्व

0 1,331
Above News

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कोविड-19 के अंतर्गत जिले में वैक्सीनेशन कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक संयुक्त टॉस्क फोर्स का गठन कर अधिकारियों को टीकाकरण करवाने के लिये लक्ष्य निर्धारित किए है। जारी आदेश अनुसार सम्पूर्ण ग्राम पंचायत फंदा ब्लॉक, ग्राम पंचायत बैरसिया ब्लॉक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल श्री विकास मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हुजूर श्री आकाश श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती माय अवस्थी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ वृत्त श्री एम.पी. सिंह, श्री अपर कलेक्टर श्री दिलीप यादव, अपर आयुक्त नगर निगम, भोपाल श्री चंद्र प्रताप गोहल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टीटी नगर, श्री संजय श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री संदीप केरकेट्टा, अपर आयुक्त नगर‍ निगम, भोपाल श्री शाश्वत मीना को उनके क्षेत्राधिकार का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
भोपाल जिले के अंतर्गत वैक्सीनेशन का प्रथम डोज सभी पात्र व्यक्तियों को सितम्बर माह के अंत तक तथा द्वितीय डोज सभी पात्र व्यक्तियों को दिसम्बर माह के अंत तक अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

 

Below News
Above Reporter Photo