Fastest Growing Hindi Web News Channel

अर्जेंटीना और ब्राजील के मैच में बीच मैदान में घुसी पुलिस, 4 खिलाड़ियों को पकड़ा, मेसी और नेमार भी परेशान

0 1,183
Above News

अर्जेंटीना और ब्राजील के मैच में बीच फुटबॉल मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर मेसी और नेमार जैसे खिलाड़ी भी चौक गए। इन खिलाड़ियों ने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि मैच के दौरान पुलिस बीच मैदान में घुस जाएगी और 4 खिलाड़ियों को पकड़कर भी ले जाएगी। पुलिस ने जिन 4 खिलाड़ियों को पकड़ा है, वो सभी मेसी की टीम के थे। इन खिलाड़ियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था और सीधे खेलने पहुंच गए थे। इस वजह से पुलिस इन्हें पकड़ने मैदान में घुस गई।

क्या है मामला

अर्जेंटीना के 4 खिलाड़ी मार्टिनेज, गिवोनी, रोमेरो और ब्यूंडिया प्रीमियर लीग खेलने के बाद इंग्लैंड से सीधे ब्राजील पहुंचे थे। यहां उन्हें ब्राजील के खिलाफ वर्ल्डकप के क्वालिफायर मैच में खेलना था, लेकिन ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों खिलाड़ियों से 10 दिन तक क्वारंटीन में रहने को कहा था। चारों खिलाड़ियों ने स्वास्थ्य विभाग की बात को अनसुना कर दिया और सीधे मैच खेलने पहुंच गए।

Below News
Above Reporter Photo