Fastest Growing Hindi Web News Channel

Siddharth Shukla और Sushant Singh Rajput को एक जैसा बनाती थीं ये 7 बातें, समझें कनेक्शन

0 1,087
Above News

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हो रही है। दोनों ही अभिनेताओं ने समय से पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इन दोनों अभिनेताओं की दोस्ती भी कमाल की थी। सिद्धार्थ की मौत के बाद उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों एक्टर्स के बीच कई बातें समान थी। यहां हम इन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं।

बॉलीवुड में बढ़ रहा था कद

सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत सिंह राजपूत दोनों का कद बॉलीवुड में लगातार बड़ा हो रहा था। टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने के बाद दोनों सितारे बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहे थे, तभी उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत को धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से खास पहचान मिली थी। वहीं सिद्धार्त ने बिग बॉस जीतकर नाम कमाया था।

हकीकत में बदल रहे थे बड़े सपने

जब भी कोई लड़का अभिनय की दुनिया में स्टार बनने की चाहत लेकर मुंबई जाता है तो उसके सपने काफी बड़े होते हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। दोनों अभिनेताओं ने अपना संघर्ष पूरा कर लिया था और अब बॉलीवुड में उनका नाम बड़ा हो रहा था, लेकिन इसी समय ये दोनों दुनिया छोड़कर चले गए।

फिटनेस से कोई समझौता नहीं

सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिटनेस को लेकर खूब मेहनत करते थे और दोनों ही बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक थे। दोनों ही एक्टर की बॉडी बहुत बेहतरीन थी और शर्टलेस होने पर उनकी मेहनत नजर आती थी। सुशांत और सिद्धार्थ दोनों को जिम जाना पसंद था।

कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम

सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। कृति सैनन, अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत का नाम जुड़ा था, जबकि सिद्धार्थ का नाम शहनाज गिल और कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था।

फैंस के प्रति अच्छा व्यवहार

सुशांत और सिद्धार्थ दोनों उभरते हुए सितारे थे और दोनों को ही अपने फैंस की अहमियत भली भांति पता थी। इसी वजह से ये दोनों अभिनेता अपने फैंस के साथ बहुत ही सलीके से पेश आते थे। ये अपने फैंस के सवालों का जवाब देने की हर संभव कोशिश करते थे। इसी वजह से इनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी।

टीवी से की करियर की शुरुआत

सुशांत और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके बाद दोनों ही सितारों ने बहुत कम समय में टीवी से फिल्मों तक का सफर पूरा कर लिया था। सुशांत कई फिल्मों में नजर आ चुके थे, जबकि सिद्धार्थ कई फिल्मों में नजर आने वाले थे।

समय से पहले छोड़ गए दुनिया

सुशांत और सिद्धार्थ के बीच जो बात एक समान है और दोनों के फैंस को अखरती है, वह है उनकी मौत। दोनों अभिनेता मौत से पहले बिलकुल फिट थे और किसी को अंदाजा तक नहीं था कि इतनी कम उम्र में ये सितारे हमारे बीच से जा सकते हैं। सबने उनके लिए ढेरों सपने संजो रखे थे। लेकिन सभी के ये सपने बिखर कर रह गए। सुशांत की मौत 34 साल की उम्र में हुई तो सिद्धार्थ 40 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़ गए।

Below News
Above Reporter Photo