Fastest Growing Hindi Web News Channel

बिहार: बेतिया में आर्मी जवान ने पत्‍नी समेत तीन को गोली मारी, लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार

0 1,247
Above News

बिहार के बेतिया में आर्मी जवान ने अपनी पत्‍नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी है। इस घटना में जवान की पत्‍नी, पड़ोस की एक महिला और एक 15 साल की लड़की को गोली लगी है। सभी घायलों को जीएमसीएच अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है। बताया जा रहा है कि जवान नशे में धुत था। रविवार रात की हालत में उसने अपनी पत्‍नी अनिता को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए पत्‍नी घर से बाहर भागी। वह गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई। पीछे-पीछे आए कर्नल ने गुस्‍से में वहां गोली चला दी। गोली उसकी पत्‍नी के अलावा गांव की एक अन्‍य महिला पालमती देवी और 15 साल की लड़की काजल को भी लग गई।

अनिता और पालमती को एक-एक गोली है जबकि काजल को दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को अनिता ने बताया कि उसका पति अक्‍सर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उसने मारपीट की। वह बचने के लिए भाग कर बाहर चली गई तो उसका पति वहां भी फायरिंग करते हुए पहंच गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नरेश साह दिल्ली में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली।

इस मामले में बेतिया के एसपी उपेन्‍द्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

Below News
Above Reporter Photo