Proudly we are Member of FCDN


सिहावल, सीधी (पुष्पेंद्र विश्वकर्मा) | सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत अमिलिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, चलती हुई वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किस तरह से दूर-दूर आंचल से आए हुए ग्रामीण वृद्ध आम पब्लिक परेशान हैं और यह प्रतिदिन का इनका नियम सा बन गया है.
कर्मचारी बैंक में नहीं दिखते आम नागरिक आकर बैंक का चक्कर लगाकर दिल्ली घर खाली हाथ वापस लौट जाती है, और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक भी स्टाफ देखने को नहीं मिल रहा है.
हालांकि यह बैंक स्टाफ का कोई नया मामला नहीं है ऐसा पता नहीं कब से चल रहा है और जिले में बड़े ओहदे में बैठे प्रशासनिक अधिकारी अनजान सा बने हुए हैं.
आखिरकार कब तक चलेगी बैंक कर्मचारियों की मनमानी और ग्रामीण होते रहेंगे परेशान.

