Fastest Growing Hindi Web News Channel

मझौली में वैश्य महासभा का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा

0 796
Above News

अल्प प्रवास पर मझौली पहुंचे केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवमूरत गुप्ता

मझौली (रिंकू तिवारी) | अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के वरिष्ठ राष्टीय संगठन मंत्री शिवमूरत गुप्ता संगठन प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन संबंधित कार्य हेतु दौरा अपने निज निवास इलाहाबाद से धनपुरी जिला शहडोल के लिए दिनाँक 6 सितम्बर को जा रहे थे, मझौली वासियों के आग्रह पर वह नगर परिषद मझौली पहुँच कर भाजपा नेता हितेश गुप्ता के घर वैश्य महासभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशल मंगल जाने जहाँ उनका अल्प प्रवास रहा जिसमें उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आपके मझौली में अखिल भारतीय वैश्य महासभा के नेतृत्व में बड़ा कार्यक्रम होना है, जिसमें बरिष्ठ 90 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों का सम्मान किया जाना है, साथ श्री गुप्ता ने आगे कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कहीं परेशान होता है तो शिवमूरत भाई को फोन लगा कर बता देना यथा उचित उनका मदद किया जाएगा, उनके साथ ब्यौहारी से राजू गुप्ता उपस्थित रहे, बैठक में प्रमुख रूप से शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुनील गुप्ता, बंटी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राज नारायण गुप्ता आदि बैस्य समाज के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें ।

Below News
Above Reporter Photo