Proudly we are Member of FCDN


Amazon Fire TV Stick: अमेजन (Amazon) ने भारत में अपना स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick 4K Max लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा नए फीचर्स हैं। यह Fire TV Stick 4k के अपेक्षा 40 प्रतिशत अधिक शक्तिशाली है। इसमें हाई-स्पीड वाई-फाई 6, नया क्वाड कोर 1.8GHz प्रोसेसर और 2जीबी रैम है। Fire TV Stick 4K Max को किसी भी टीवी में लगाकर स्मार्ट टेलीविजन में बदल सकते हैं। खासतौर पर यह डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।
Amazon Fire TV Stick 4K Max की कीमत और उपलब्धता
अमेजन के Fire TV Stick 4K Max की कीमत 6,499 रुपए है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे Amazon Kiosks से भी खरीदा जा सकता है। फायर स्टिक की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी। यह कंपनी का Fire TV Cube के बाद दूसरा महंगा स्ट्रीमिंग डिवाइस है। जिसकी कीमत 12,999 रुपए है।
Amazon Fire TV Stick 4K Max के स्पेसिफिकेशन्स
अमेजन का कहना है कि Amazon Fire TV Stick 4K Max पिछली टीवी स्टिक के मुकाबले 40 प्रतिशत बेहतर काम करेगा। यह फायर स्टिक ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है। यह HD10, HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है। अमेजन फायर स्टिक 4के मैक्स में Alexa सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म के इनबिल्ट रिमोट बटन के साथ आता है। साथ ही इसे अन्य किसी रिमोट के बिना कंट्रोल कर सकते हैं।

