Fastest Growing Hindi Web News Channel

100% Vaccination: भारत के इन राज्यों में सौ फीसदी आबादी को लग चुका कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, See List

0 1,096
Above News

100% Vaccination: कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। केंद्र सरकार की पहल पर ये टीका बिल्कुल मुफ्त लगाए जा रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन राज्यों और केंद्रीयशासित प्रदेशों की लिस्ट जारी कर दी है जहां 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन (100% Vaccination) की पहली डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं- हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम, दमन और दीव और लक्षद्वीप। बता दें, देश में अब तक कुल 73 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

100% Vaccination LIST

हिमाचल प्रदेश – 55.74 लाख खुराक

लद्दाख – 1.97 लाख खुराक

दादरा और नगर हवेली – 6.24 लाख खुराक

सिक्किम – 5.10 लाख खुराक

दमन और दीव – 6.24 लाख खुराक

गोवा – 11.83 लाख खुराक

लक्षद्वीप – 53,499 खुराक

निपाह ने बढ़ाई चिंता

कोरोना की दूसरी लहर काबू में आती दिख रही है, लेकिन निपाह वायरस की चिंता बढ़ती जा रही है। केरल में इसके लगातार केस सामने आ रहे हैं। ताजा खबर कर्नाटक से आ रही है। यहां निपाह वायरस को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य आयुक्त डॉ केवी त्रिलोक चंद्र ने कहा है कि जो लोग केरल से आ रहे हैं उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। उनके मुताबिक, हमने निपाह वायरस के खिलाफ बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पहले ही एक विस्तृत सलाह जारी कर दी है। सभी सीमावर्ती जिलों में पहले से ही निगरानी के उपाय किए गए हैं। केरल से आने वाले लोग निगरानी में रहेंगे।

Below News
Above Reporter Photo