Fastest Growing Hindi Web News Channel

Guru Rashi Parivartan 2021: मकर में गुरु के गोचर से बनेगा नीच राजयोग, इन राशि वालों का बदल जाएगा वक्त

0 1,504
Above News

Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 सितंबर को साल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करके मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे है। मकर राशि न्याय के देवता शनि का दूसरा घर मानी जाती है। बृहस्पति के मकर राशि में गोचर से गुरु व शनि देव की युति होगी, जिससे नीच राजयोग का निर्माण होगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशि को लोगों को राहत मिलेगी तो कुछ की मुश्किलें बढ़ेंगी। वहीं कुछ राशियों को इससे लाभ भी होगा। जानिए इस राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा।

15 सितंबर 2021 को मकर राशि में प्रवेश करने के बाद देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वो फिर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु के मकर राशि में रहने के दौरान कोरोना के मामले बढ़ेंगे। अक्टूबर 2021 में कोरोना की लहर अपने पीक पर आती सकती है। 20 नवंबर को गुरु के वापस कुंभ में चले जाने से कोरोना का असर धीरे धीरे कम हो सकता है।

किस राशि पर क्या होगा असर

1. मेष राशि

नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ सकता है। बिजनेस के लिएस समय बहुत शानदार है। बीमारियों से सतर्क रहें। नेम और फेम दोनों की प्राप्ति संभव है। हर रोज श्री हनुमान की आराधना करने से लाभ मिलेगा।

2. वृषभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं नौकरियों के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और रूके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। धर्म कर्म में अधिक मन लगेगा। रोजाना देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

3. मिथुन राशि

नौकरी में परेशानी आएगी। अचानक और गैर जरूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ को इस समय अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए ये समय अच्छा है। भगवान शिव की आराधना करें।

4. कर्क राशि

दांपत्य जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। निवेश करने से बचें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नया व्यवसाय करने वालों के लिए समय लाभदायक है। बहुत सोच समझकर और विवेक पूर्ण निर्णय लें। भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र की माला का जाप करें।

5. सिंह राशि

अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतें और शत्रुओं से बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानियां आएंगी। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। वाणी में मिठास रखें और विवाद से दूरी बना कर रखें। भगवान सत्यनारायण का पाठ करें।

6. कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। निवेश के लिए भी ये समय उचित रहेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। पुत्र की ओर से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। बजरंग बाण का पाठ करें।

7. तुला राशि

पुश्तैनी संपत्ति से लाभ की संभावना है। कॅरियर में कई शानदार अवसर मिल सकते है। व्यवसाइयों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। भगवान शंकर के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

यह समय आपके लिए कठिन मेहनत वाला रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। श्री हनुमान चालीसा का प्रति दिन पाठ करें।

7. तुला राशि

 

 

पुश्तैनी संपत्ति से लाभ की संभावना है। कॅरियर में कई शानदार अवसर मिल सकते है। व्यवसाइयों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। भगवान शंकर के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

 

 

यह समय आपके लिए कठिन मेहनत वाला रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। श्री हनुमान चालीसा का प्रति दिन पाठ करें।

Below News
Above Reporter Photo