Fastest Growing Hindi Web News Channel

होशंगाबाद अंचल में झमाझम बारिश, सीजन में पहली बार खुले तवा डैम के सात गेट, देखें वीडियो

0 1,206
Above News

 इटारसी/होशंगाबाद । पिछले कुछ दिनों से अंचल में रुक-रुककर झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से नदियों का जल-स्‍तर भी बढ़ गया है। तवा बांध के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के कारण बुधवार तड़के 5:45 मिनट पर बांध के 5 गेट खोल दिये गए। बात में दो गेट और खोले गए। इस मानसून में पहली बार यह मौका आया है, जब गेट खोले गए है। मंगलवार रात करीब 11 बजे बांध का जलस्तर 1165.50 फ़ीट पर आ गया था, वहीं प्रति घंटा जलस्तर में बढ़त भी हो रही थी। केचमेंट एरिया में जारी लगातार बारिश के कारण सुबह तक बांध का पानी अलार्मिंग लेबल पर आ गया, इसके साथ ही डेम के गेट खोल दिये गए।

तवा परियोजना कार्यपालन यंत्री आईडी कुमरे ने बताया कि पिछले साल अच्छी बारिश के कारण 22 अगस्त को पहली बार तवा बांध के 5 गेट खोले गए थे, जबकि इस साल मानसून कमजोर होने से 24 दिन देरी से 15 सितंबर को बुधवार को गेट खोले गए। तवा से पानी छूटने के बाद होशंगाबाद में नर्मदा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। नर्मदा नदी का जलस्तर 937 फीट तक पहुंच गया है, हालांकि अभी नदी खतरे के निशान से 31 फीट नीचे है। बांध का जलस्तर नियंत्रित होते ही गेट बंद होंगे, यदि बारिश ज्यादा हुई तो गेटों की ऊंचाई और संख्या बढ़ाई जाएगी।

तवा बांध के सात गेट सात फ़ीट तक खोलकर 61691 क्यूसेक पानी अब डिस्चार्ज हो रहा है। वर्तमान में तवा बांध से 61691 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रबंधन को आज 15 सितंबर तक बांध का लेवल 1165 रखना है, कल ही यह लेवल पार हो गया था और बांध प्रबंधन ने पॉवर प्लांट को पानी देना शुरू कर दिया था। पानी की रफ्तार तेज हुई तो सुबह तवा बांध के पांच गेट 5 फीट तक खोले गए और सुबह 10:00 बजे गेटों की ऊंचाई 7 फीट कर दी गई है।10

Below News
Above Reporter Photo