Fastest Growing Hindi Web News Channel

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऐश्वर्या राय का 27 साल पुराना वीडियो, जानें वजह

0 955
Above News

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अब फिल्मी दुनिया में उतनी एक्टिव नहीं है। पिछले कई सालों से उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम भी नहीं किया है। इसके बावजूद ऐश्वर्या की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। अभी सोशल मीडिया पर उनके फैंस की कमी नहीं है। इसी वजह से उनसे जुड़ी हर चीज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है। अब ऐश्वर्या का 27 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश एक छोटे से बच्चे को चुप कराती नजर आ रही हैं। उनके फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और लोग इस अभिनेत्री के बड़े दिल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ऐश्वर्या के फैंस ने उनके कई फैन पेज भी बना रखे हैं जिन पर उनके जुड़ी चीजें शेयर की जाती हैं। इसी कड़ी में उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। लगभग 27 साल पुराने इस वीडियो में ऐश्वर्या स्कूल के बच्चों से मुलाकात करती दिख रही हैं।

वायरल वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो कई छोटी-छोटी फुटेज को मिलाकर बनाया गया है। इस वीडियो की कुछ क्लिप्स में ऐश्वर्या सिर पर क्राउन पहने नजर आ रही हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद की है। इस वीडियो की एक क्लिप में ऐश्वर्या राय की गोद में एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है, जो रोता हुआ दिख रहा है। ऐश्वर्या इस बच्चे को चुप करा रही हैं। वहीं दूसरी क्लिप में वो स्कूली बच्चों को कुछ सामान बांटती दिख रही हैं।

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो

 

इस वीडियो में ऐश्वर्या की क्यूटनेस और उनकी दरियादिली को दिखाया गया है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी ऐश्वर्या गरीब बच्चों के साथ मिलती-जुलती हैं और छोटे बच्चे को अपनी गोद में लेकर चुप भी कराती हैं। आज के दौर की अभिनेत्रियों में यह स्वभाव नहीं होता है। इसी वजह से ऐश्वर्या का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन पेज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा ये वीडियो 1994 में ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड बनने के बाद की है।

तमिल फिल्मों में दिखेंगी ऐश

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने बेबी सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में काम नहीं किया है। अब वो तमिल फिल्मों में काम करती नजर आएंगी। साल 2022 में उनकी फिल्म तमिल फिल्म Ponniyin Selvan रिलीज होगी।

 

Below News
Above Reporter Photo