Fastest Growing Hindi Web News Channel

जारी है जागरण फोरम,’यूपी-एनसीआर: आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर हो रहा मंथन

0 1,041
Above News

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘यूपी-एनसीआर: आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर आयोजित जागरण विमर्श का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक अलग-अलग सत्र में हो रहा है। उद्घाटन सत्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। जागरण विमर्श का उद्देश्य यूपी-एनसीआर में विकास की प्रचुर संभावनाओं का खाका खींचना है। जागरण विमर्श में UP-NCR में उद्योग-व्यापार, रोजगार से लेकर शिक्षा, सामाजिक समरसता, स्पो‌र्ट्स हब और कानून व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा और सवाल-जवाब हो रहे हैं। कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री विभिन्न सत्रों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रश्नोत्तर काल भी हो रहा है।

सीएम योगी ने कही ये बातें

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, पिछली सरकारों ने किसानों के साथ अन्याय किया है। 1451 ऐसे मामले हैं, जिनका निस्तारण शासन स्तर से किए जाने पर विचार विमर्श की स्थिति बन चुकी है। कुछ मामलों में प्रशासन से जानकारी मांगी गई है और कुछ मामलों में अभी SIT जांच की जरूरत है। नियम के दायरे में रहकर बिना किसी भेदभाव के सरकार पूरी संवेदनशीलता से इन सभी मामलों का समाधान करना चाहती हैं। एसआइटी की रिपोर्ट को सरकार प्रतिबद्धता से लागू करेंगे।

बकौल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कोरोना वायरस के दौर में बहुत सारे लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की मदद की। वहीं, काफी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का प्रयास किया। कुछ अस्पतालों ने तो बीमारी की अपनी कमाई का जरिया बना लिया था। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। योगी ने यह भी कहा कि अधिकांश लोगों ने बेहतर कार्य किया और वह सम्मान के पात्र हैं।

उद्घाटन सत्र सुबह 10 बजे से

जागरण विमर्श का उद्घाटन सत्र सुबह 10 बजे शुरू हुआ। 1 घंटे के सत्र में CM योगी आदित्यनाथ विचार रख रहे हैं। विषय है ‘यूपी-एनसीआर: आशाएं और चुनौतियां’। जागरण विमर्श का प्रथम सत्र औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ाने के विषय है। इस सत्र को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे।

दूसरा सत्र
UP-NCR के बारे में कहा जाता है कि यहां जितना नियोजित विकास हुआ है, उसी रफ्तार से अनियोजित विकास भी हो रहा है। इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जागरण विमर्श का दूसरा सत्र इसी पर केंद्रित है।
तीसरा सत्र
UP-NCR शिक्षा के बड़े हब के रूप में भी पहचान बना चुका है। शिक्षा के मौजूदा ढांचे और संभावनाओं पर तीसरे सत्र में चर्चा होगी। इस सत्र को शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव संतोष यादव संबोधित करेंगे।
इसके अलावा आवासीय क्षेत्र से संबंधित मांग और अनुशासन पर भी एक सत्र होगा। इसमें मुख्य वक्ता भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन राजीव कुमार और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रभात कुमार रहेंगे। कानून तथा व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में NCR के खिलाडि़यों ने सफलता का परचम लहराया है। जागरण विमर्श में एक सत्र इसी विषय के लिए समर्पित किया गया है। इस सत्र को टोक्यो पैरालिंपिक रजत पदक विजेता व गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. कंपनी के सीईओ डा. अरुण वीर सिंह व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी अनादि बरुआ संबोधित करेंगे। साथ ही ‘सामाजिक समरसता में एनसीआर का वर्तमान परिदृश्य’ विषय को जागरण विमर्श में एक सत्र के रूप में शामिल किया गया है। इस सत्र को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी संबोधित करेंगे।
Below News
Above Reporter Photo