Fastest Growing Hindi Web News Channel

फ्लिपकार्ट सेल 3 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

0 1,881
Above News

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल । फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 3 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में सभी आइटम्स पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी है। खासतौर पर फ्लिपकार्ट की सेल में आईफोन को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा। iPhone SE 24,499 रुपए और आईफोन 12 पर भी 15 हजार तक की छूट मिलेगा।

वहीं फ्लिकार्ट के अनुसार सेल में ग्राहकों को 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज खरीद सकते हैं। वहीं एलईडी पर भी कंपनी 80 पर्सेंट तक डिस्काउंट दे रही है। बिग बिलियन डेज सेल में फैशन प्रोडक्टस, शूज और स्मार्ट वॉच पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं ब्यूटी प्रोडक्ट्स, खिलौने और किचन के सामनों की कीमत 99 रुपए से शुरू होगी।

फ्लिकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में फर्नीचर और मैट्रेस से जुड़े सामानों को 85 प्रतिशत तक डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। वहीं जिन ग्राहकों के पास एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड है। उन्हें 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही पेटीएम और यूपीआई से पेमेंट करने पर कैशबैक मिलेगा।

 

Below News
Above Reporter Photo