Proudly we are Member of FCDN


भोपाल । खंडवा से लोक सभा उप चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर अडिग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव। अरुण यादव का बयान मैंने अपना फैसला पार्टी नेतृत्व को सुना दिया है कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी उसे जिताने के लिए करूँगा काम। मुझ पर किसी का कोई दबाव नहीं है, मैं 5 चुनाव लड़ चुका हूं मेरा व्यक्तिगत मानना है कि नए लोगों को अवसर चुनाव में मिलना चाहिए। कांग्रेस में सब कुछ ठीक है अभी सब का एक ही एजेंडा है कार्यकर्ताओं का खंडवा जीत और बाकी तीनों विधानसभा की सीटें जीते।
बीजेपी में जाने की अटकलों को किया खारिज
अरुण यादव ने अपने बयान में कहा चाहे मुख्यमंत्री हो चाहे उनके नेता अभिनेता, किसी ने संपर्क नहीं किया है। हमारे खून पसीने में कांग्रेस है पूर्ण निष्ठा कांग्रेस में है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष बहुत अनुभवी हैं सर्वे कराते हैं सर्वे में जो भी नाम होगा उसे टिकट मिलेगा।

