Fastest Growing Hindi Web News Channel

देश में स्टार रेटिंग प्रथम अवार्ड लेकर लौटे सीएमओ गीते और एसडीएम सोलंकी का अभिनंदन

0 1,513
Above News

देश में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ मुंदी नगर

मांढता/खंडवा  (शरद गुप्ता, रघुवीर सिंह) । खंडवा जिले के एक छोटे से कस्बे मुंदी नगर परिषद के स्वच्छता वीरो की मेहनत और लगन और सीएमओ संजय गीते के प्रयास एवं एसडीएम और प्रशासक पुनासा चंद्र सिंह सोलंकी के दिशा निर्देशों पर चलकर मुंदी नगर परिषद ने 25000 से कम आबादी वाले नगरीय निकाय क्षेत्र में पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 21. मैं सर्वे के बाद गार्बेज फ्री श्रेणी के स्टार रेटिंग आवाज में 3 स्टार रेटिंग हासिल कर पूरे हिंदुस्तान में प्रथम स्थान हासिल किया।

वही नगर परिषद के सीएमओ संजय गीते एवं प्रशासक चंदरसिंह सोलंकी को 20 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में दिल्ली में सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिससे नगर के लोग गदगद नजर आ रहे थे और नगरवासी भी एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे।

वही नगर परिषद के कर्मचारी भी अपनी इस उपलब्धि पर खुश होकर एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे थे सोमवार को नगर परिषद मुंदी के सीएमओ संजय गीते एवं प्रशासक और एसडीएम पुनासा चंदर सिंह सोलंकी के लौटने पर नगर परिषद के स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे बालोद्यान में परिषद कर्मचारियों के द्वारा छोटा सा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर परिषद सीएमओ और एसडीएम प्रशासक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया वहीं कर्मचारियों के बीच दोनों ही अधिकारी भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

इस दौरान कर्मचारियों के साथ ढोल नगाड़े की धुन पर सीएमओ संजय गीते अपने आप को रोक नहीं पाए और नाचने लगे वही महिला सफाई कर्मचारी भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस जीत की खुशी मनाने से पीछे नहीं रही।

वहीं सीएमओ संजय गीते ने कहा कि यह जीत आपकी है और मैं इस जीत को आप सभी मेरे स्वच्छता सैनिकों को समर्पित करता हूं क्योंकि आप की लगन और मेहनत से ही आज हम प्रदेश में ही नहीं देश में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।

एसडीएम और प्रशासक चंदर सिंह सोलंकी ने भी अपने स्वच्छता सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस जीत के और इस अवार्ड के सही हकदार आप सभी हैं अगर आप दिल लगाकर मेहनत नहीं करते तो हम दिल्ली में हैं सम्मान प्राप्त करने नहीं जाते और अब यह सम्मान मिला है तो यह सम्मान आप सभी का है और आगे भी हमें इस सम्मान को बरकरार रखने के लिए दुगनी मेहनत करनी होगी जिससे हम दोबारा दिल्ली जाकर यह सम्मान देश में हासिल करें और हमारे छोटे से कस्बे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र मुंदी के सीएमओ डॉ रामकृष्ण इंगला ने भी नगर परिषद मुंदी के कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी वहीं नगर परिषद के आकाश शर्मा परिहार साहब सुरेंद्र गुर्जर माखन कानूनगो अश्विनी दलाल राम चंद्रवंशी शुभम राजपूत देवेंद्र राठौड़ अनूप सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Below News
Above Reporter Photo