Proudly we are Member of FCDN


पाकिस्तानी एक्ट्रेस साहिबा अफजल ने विवादित बयान दिया है। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वह जमकर क्लास लगाई है। अभिनेत्री के दो बेटे अहसान और जैन हैं। उन्होंने एक टीवी शो में कहा कि बेटियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्र है कि मुझे बेटी नहीं है।
लड़कियों पर जिंदगी भर रहता है दबाव
दरअसल साहिबा अफजल टीवी शो गुड मॉर्निंग पाकिस्तान में पहुंची थीं। शो में उनके पति और एक्टर अफजल खान भी थे। साहिबा ने कहा कि सोसायटी में महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, मुझे शौक था मेरे बेटे ही हो। मैं अल्लाह का शुक्र अदा करती हूं कि बेटी नहीं दी। बेटी पर हमेशा दबाव बहुत होता है। साहिबा ने कहा कि जिदंगी भर वो मनमानी नहीं कर सकती। कभी माता-पिता का दबाव, कभी पति का दबाव। हमारे देश में लड़की के लिए कोई मर्जी नहीं होती।
काश में लड़का होती
साहिबा अफजल ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि लड़के अपनी मर्जी कर सकते हैं। मेरा दिल करता है कि काश मैं लड़ता होती। अपने शौक पूरे कर सकती। एक्ट्रेस का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि बेटियां तो रहमत होती है। पता नहीं क्या हाल होगा इसकी बहुओं का। एक ने लिखा, बेटों पर इतना गुरूर अच्छा नहीं है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा, फिर तो आपकी अम्मा को भी यही कहना चाहिए किसी इंटरव्यू में। नीचे देखें साहिबा अफजल के इंटरव्यू का

