Fastest Growing Hindi Web News Channel

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोप वे, 209 करोड़ रुपए मंजूर

0 1,501
Above News

भोपाल। मध्य प्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबाई के रोप-वे के टेंडर को 209 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दी गई है। इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी।

केंद्रीय सड़क पर‍िवहन मंत्री नित‍िन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि जुलाई 2023 से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। रोप-वे स्टेशन में लोगों के लिए फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ साथ बस एवं कार पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

उल्‍लेखनीय है कि उज्‍जैन में महाकाल मंदिर परिसर को विस्‍तारित किया गया है। इसी के साथ आकर्षक महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाकाल लोक को आम जनता को समर्पित किया है। पहले ही दिन बड़ी संख्‍या में लोग महाकाल लोक की छटा निहारने पहुंचे हैं। रोप वे बन जाने से श्रद्धालुओं को रेलवे स्‍टेशन से महाकाल मंदिर शीघ्र पहुंचने में सुगमता होगी।

Below News
Above Reporter Photo