Fastest Growing Hindi Web News Channel

अगले 3 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, पहाड़ी राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

0 1,801
Above News

देश के कई हिस्सों से अभी भी मॉनसून की विदाई नहीं हुई है और दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। यूपी में बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, एमपी, हरियाणा, दिल्ली आदि में बार‍िश के आसार नजर आ रहे हैं। झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं, देश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए हिमालयी राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Below News
Above Reporter Photo