Proudly we are Member of FCDN


ब्यूरो , सीधी। जिला पंचायत सदस्य हनुमानगढ़ द्वारा चुनावी रंजिस के चलते घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया हैं कि इस घटना में गांव के साथ साथ कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे, जिनके पास कट्टा,तलवार एवं अन्य घातक हथियार थे जहां घर में बच्चों के साथ मारपीट होता देख बचाने पहुंचे जेठ के साथ जमकर मारपीट की गई है। रामपुर थाना पुलिस ने जेठ की शिकायत पर चार आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही फरियादी नीलम शुक्ला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान , पूर्व अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह , अधिवक्ता विनोद वर्मा , नवीन सिंह , दया शंकर पांडे के साथ मिलकर एसपी के यहां भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
हनुमानगढ़ जिला पंचायत सदस्य नीलम शुक्ला पति रिंकू शुक्ला द्वारा बताया गया कि चुनावी रंजिस को लेकर उमेश शुक्ला,नीटू शुक्ला,लवकुश पाण्डेय,आकाश सिंह एवं कुछ बाहरी लोगों द्वारा रात को घर में घुसकर बच्चों एवं बीच बचाव करने पहुंचे जेठ धीरेन्द्र शुक्ला के साथ जमकर मारपीट एवं घर में तोडफ़ोड़ की गई है। नीलम शुक्ला द्वारा बताया गया कि बाहरी लोग जो आये थे वो रीवा तरफ के है और उनके पास कट्टा,तलवार एवं राड से लैश थे, ये जान से खत्म करने की नियत से घर में घुसे थे लेकिन हो हंगामा बढ़ता देख इन लोगों के द्वारा घर में रखे 50 हजार नगद,सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए और सिलेण्डर की पाईप खोलकर ऑग लगाने का भी प्रयास किया गया था। धीरेन्द्र शुक्ला की फरियाद पर रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा उमेश शुक्ला,नीटू शुक्ला,लवकुश पाण्डेय,आकाश सिंह के ऊपर 294,323,506,34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिससे संतुष्ट नही होने पर श्रीमती शुक्ला एवं उनके परिजन पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की गई है जिस पर आश्वासन दिया गया है कि मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच की जायेगी जो भी तथ्य सामने आयेगें उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
जनप्रतिनिधि व आमजन असुरक्षित: नीलम
हनुमानगढ़ से जिला पंचायत सदस्य नीलम कुलदीप शुक्ला द्वारा गया कि क्षेत्र में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नही है तो आम जनता पर किस तरह का अत्याचार हो रहा होगा। नीलम शुक्ला द्वारा बताया गया कि राजनैतिक रंजिस के चलते रीवा से गुण्डे बुलाये गए थे ताकि इनकी हत्या करवाई जा सके।
इनका कहना हैं।
फरियादिया कार्यालय में आई थी, रिपोर्ट के आधार पर रामपुर नैकिन में मामला दर्ज किया गया है । तथ्यों की विधिवत जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जायेगी।
सुश्री अंजूलता पटले,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी।

