Proudly we are Member of FCDN


ब्यूरो ,सीधी । जिले के नगर परिषद मझौली के वार्ड नं.2 निवासी रामनरेश कुशवाहा की 15 वर्षीया पुत्री आरती का शव 7वें दिन घर से कुछ दूर कुएँ में तैरता हुआ । वही उक्त मामले की जांच करने एडिशनल एसपी सुश्री अंजू लता पटले के नेतृत्व में एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल के द्वारा जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती कुशवाहा 31 दिसम्बर 2022 को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी जिसके गुमशुदगी की शिकायत 1 जनवरी को उसकी माँ मानवती कुशवाहा द्वारा मझौली थाने की गयी थी लेकिन 7वें दिन 6 जनवरी को उसका शव घर से कुछ दूर बने कुएँ में तैरता हुआ देखा गया जिसकी जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई थी पुलिस के मौके पर पहुंचने व स्थल पंचनामा बाद परिजनों द्वारा पी एम व अन्तिम संस्कार करने से यह कहकर मना कर दिया गया था की मृतक किशोरी का पिता दूसरे शहर में काम करने गया है उसके आने का बाद ही अगली कार्यवाही की जाएगी लेकिन अगले दिन 7 जनवरी को परिजनों द्वारा किशोरी का पी एम जिला चिकित्सालय में कराने व हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर अड़ गए जिसकी जानकारी उपस्थित पुलिस बल द्वारा दीपक सिंह बाघेल थाना प्रभारी को दी गई ।
जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक श्री बाघेल मौके पर पहुँच परिजनों को समझाइस देकर पी एम हेतु शव को अपने ब्यय पर शव वाहन से जिला चिकित्सालय के लिए भेजा गया जहां से शव परीक्षण बाद किशोरी का शव पुनः मझौली लाया गया जहां लगभग 3 बजे परिजनों व पुलिस की उपस्थिती में उसका अन्तिम संस्कार कराया गया। जबकि मृतका की मां ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते समय ही मौखिक रूप से हत्या की आशंका व्यक्त की थी।लाश मिलने के बाद पुलिस के जांच में उन्होंने एक लड़की एवं उसके माता-पिता के ऊपर किशोरी का अपहरण करने एवं हत्या किए जाने का बयान दिया है।
इनका कहना है।
जिस दिन लड़की लापता हुई थी उस समय मेरी छोटी बेटी और बड़ी दोनों घर पर थी उसी समय एक लड़की आकर उसे बुलाकर ले गई थी तब से वापस नहीं आई इसलिए उस लड़की एवं उसके माता-पिता के ऊपर हमें पूरा संदेह है उनके द्वारा हत्या की गई ।
रामनरेश कुशवाहा , मृतिका का पिता
परिजनों की मांग पर सीधी में सीएम कराया गया पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी परिजनों द्वारा जिन पर संदेह व्यक्त किया गया है उनसे पूछताछ की जाएगी ।
दीपक सिंह बघेल
थाना प्रभारी मझौली।

