Proudly we are Member of FCDN


ब्यूरो , सीधी। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा दिव्यांगों के लिए अनूठी पहल की शुरुआत गई है जिले भर में जगह-जगह लोक सुराज दिव्यांग शिविर का आयोजन करा कर लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्रथम शिविर मड़वास में संपन्न हुई जिसमें 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इनमें से 32 लोगों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया जबकि 2 लोगों को ट्राई साइकिल एवं अन्य चार को कान की मशीन उपलब्ध कराई गई है साथ ही 50 लोगों को जिला अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के लिए लाया जाएगा।
मड़वास के लोक सुराज दिव्यांग शिविर में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना हम सभी का पहला कर्तव्य है शासन की विभिन्न योजनाएं हैं जिनका सफल तरीके से क्रियान्वयन हो और लोग लाभान्वित हो सकें। आज मड़वास में 500 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सीधी से आए चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित हो रही है जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा संबंधी लाभ मिल सके ।

इस मौके पर समाजसेवी आनंद सिंह शेरगांव , सुरेश सिंह चौहान , जिला पंचायत सदस्य छोटू पयासी, सुधीर शुक्ला , बीडी नामदेव सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। चिकित्सकों के दल में लक्ष्मण पटेल डॉ ,डा अरविंद सोनी, डॉ अविनाश जान सहित अन्य शामिल रहे।

