Fastest Growing Hindi Web News Channel

रांची में युवक का अपहरण:अपहरणकर्ता 1 करोड़ रुपए की मांग रहा फिरौती, थाने पहुंची पीड़ित की पत्नी तो कहा- अंजाम बुरा होगा, जांच में जुटी पुलिस

0 1,084
Above News

रांची में एक युवक के अपहरण की सूचना आ रही है। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के पीस रोड की है। यहां के राजेश कुमार मुंडा का सोमवार शाम अपहरम कर लिया गया है। उनकी पत्नी से अपहरणकर्ता 1 करोड़ रुपए फिरौती की मांग कर रहा है। आरोपी ने पत्नी को राजेश से भी बात कराई है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें जंगल मे रखा गया है।

पीडि़ता ने लालपुर थाने में इसकी शिकायत की है। इसमें उन्होंने बताया है कि सोमवार दोपहर 3 बजे उनकी पति से बात हुई है। उस दौरान उन्होंने लालपुर में ही होने की बात कही थी। अचानक 8 बजे रात में अंजान नंबर से फोन आया। उसे कहा कि उसके पति का अपहरण हो गया है दो दिन के अंदर 1 करोड़ रुपए का जुगाड़ करे। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

पत्नी की गतिविधी पर नजर रख रहा है अपहरणकर्ता

अपहरणकर्ता लगाता राजेश की पत्नी पर नजर रख रहा है । कि थाने पहुंचने के बाद अपहरणकर्ता ने फिर फोन किया और धमकाया कि उसे मना किया गया था कि वह थाने में घटना की सूचना न दे। थाने में घटना की सूचना क्यों दी है। इसके बाद अपहरणकर्ता ने तरह-तरह की धमकी दी। इससे कलावती काफी डर गई हैं। हालांकि लालपुर थाना प्रभारी ने उसे आश्वस्त किया है कि वह उसके पति को जल्द ही बरामद कर लेंगे।

अपनी जमीन की डील कर रहा था राजेश
अपहरण के पीछे जमीन सौदे की आशंका जताई जा रही ह। राजेश इन दिनों अपने जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था। अपहरण का भी कनेक्शन इसी से निकाला जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Below News
Above Reporter Photo