Proudly we are Member of FCDN


IND vs ENG, 3rd Test Day 1: भारत और इंग्लैंड के बीच पटौदी ट्रॉफ़ी के लिए चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में तीसरे टेस्ट के लिए मुकाबला चल रहा है। पहली पारी में भारत को सिर्फ 78 रनों पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 120 रन बना लिये हैं। बल्लेबाजों के फेल होने के बाद भारतीय गेंदबाज भी कुछ नहीं कर पा रहे। इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरा कर लिया है और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती दिखी। पिछले मैच के हीरो रहे के.एल. राहुल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये। इसके बाद उतरे चेतेश्वर पुजारा भी टिक कर नहीं खेल पाये और केवल 1 रन बनाकर आउट हो गये। विराट कोहली, रहाणे, पंत कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। रोहित शर्मा (19 रन) और रहाणे (18 रन) को छोड़कर कोई खिलाड़ी दहाई अंक को भी नहीं छू सका और और पूरी टीम सिर्फ 78 रनों पर सिमट गई। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के मामले में यह सातवां सबसे न्यूनतम स्कोर है। खास बात यह है कि छठे और पांचवें स्थान पर भी भारत ही है। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और क्रेग ओवर्टन ने 3-3 विकेट लिये। बाकी टीम को दूसरे गेंदबाजों में समेट दिया।
पिच का हाल
विशेषज्ञों के मुताबिक इंग्लैंड की अन्य पिचों की तुलना में इस पिच पर घास कम है और यह समय के साथ-साथ धीमी भी हो सकती है। ऐसे में तेज गेंदबाज कितना फायदा उठा पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी। इंग्लैंड ने पिछले मैच में फास्ट पिच पर हार झेली थी, इसलिए इस बार उन्होंने संतुलित पिच बनाने की कोशिश की है। वहीं अगर मौसम की बात की जाए, तो अगले पांचों दिन तक बारिश की संभावना ना के बराबर है, हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।

