Fastest Growing Hindi Web News Channel

INS Dhruv Nuclear Missile Tracking: आज लॉन्च होगा देश का पहला परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव, जानें क्या हैं खूबियां

0 106
Above News

नई दिल्ली INS Dhruv Nuclear Missile Tracking । देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज के आज का दिन मील का पत्थर साबित होने वाला है। आज भारत अपना पहला Nuclear Missile Tracking शिप आईएनएस ध्रुव को लांच करने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक INS Dhruv न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम से लैस देश का पहला जहाज होगा, जो पाकिस्तान और चीन से लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइलों के हमलों की भी प्रारंभिक चेतावनी दे सकता है।

10 हजार टन का है नौसैनिक पोत INS Dhruv

Nuclear Missile Tracking सिस्टम से लैस आईएनएस ध्रुप का वजन करीब 10 हजार टन है, जो कई अत्याधुनिक रक्षा खूबियों से लैस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह भारत का पहला नौसैनिक पोत होगा, जो लंबी दूरी तक परमाणु मिसाइलों को ट्रैक करने में सक्षम है। INS Dhruv सैटेलाइट तकनीक पर काम करता है और बैलिस्टिक मिसाइल के हमलों को रोकने में सक्षम है। इसे कोड नेम VC-11184 से भी जाना जाता है।

हिंदुस्तान शिपयार्ड ने तैयार किया INS Dhruv

नौसैनिक पोत INS Dhruv को DRDO और NTRO के सहयोग से हिंदुस्तान शिपयार्ड ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से तैयार किया है। आईएनएस ध्रुव दुश्मन की पनडुब्बियों की पड़ताल करने और उसकी मैपिंग करने में पूरी तरह से समक्ष है।

बड़े भौगोलिक क्षेत्र पर रखेगा नजर

इसके अलावा आईएनएस ध्रुव जासूसी उपग्रहों का पता लगाने के लिए समुद्र की भी निगरानी करेगा। इसके अलावा INS Dhruv अदन की खाड़ी से लेकर मलक्का, सुंडा, लोम्बोक, ओमबाई और वेटार जलडमरूमध्य होते हुए दक्षिण चीन सागर तक पूरे क्षेत्र पर नजर रख सकेगा। INS Dhruv की लांचिंग के साथ ही भारत उन खास देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास इस तरह के अत्याधुनिक पोत हैं। भारत से पहले सिर्फ फिलहाल सिर्फ अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के पास ही इस तरह के नौसैनिक पोत हैं।

Below News
Above Reporter Photo