Fastest Growing Hindi Web News Channel

Mahika Sharma: तालिबानी आतंकियों को राखी बांधना चाहती है यह एक्ट्रेस, पढ़िए फैन्स की रिएक्शन्स

0 1,144
Above News

Mahika Sharma: तालिबान की गितनी दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में होती है। पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है और महिलाओं-बच्चों समेत आम जनता पर अत्याचार कर रहे हैं। इस बीच, भारत में छोटे पर्दे की एक्ट्रेस माहिका शर्मा (Mahika Sharma) ने इच्छा जाहिर की है कि वे ताबिलानियों को राखी बांधना चाहती हैं। माहिका के मुताबिक, वे ताबिलानी आतंकियों को राखी बांधेंगी ताकि वे महिलाओं की इज्जत करना सीख जाएं। हालांकि Mahika Sharma के इस ट्वीट के बाद फैन्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई। कुछ ने कहा कि वे आपको मार डालेंगे। वहीं कुछ ने कहा कि तालिबानी आतंकियों को आप जैसी खूबसूरत लड़कियों की तलाश है। कुछ पॉजिटिव रिएक्शन्स भी आए जिनमें यूजर्स ने कहा कि ऐसी बात कहने के लिए भी दम चाहिए। लव यू सिस्टर। बता दें, Mahika Sharma एफआईआर और रामायण: सभी के जीवन का आधार जैसे सीरियर्ल्स में काम कर चुकी हैं।

Mahika Sharma ने अपने ट्वीट में लिखा था…

रक्षाबंधन वाले दिन किए गए ट्वीट में माहिका शर्मा ने लिखा था, मैंने सीखा है कि प्यार किसी को भी बदल सकता है और उन्हें सही रास्ते पर ला सकता है। हमारे इतिहास में कई कहानियों ने हमें सिखाया है कि कैसे प्यार ने डकैतों को भी बदल दिया और उन्हें अच्छा आदमी बना दिया। मुझे अफगान महिलाओं की चिंता है और मैं अपनी आवाज उठाना चाहती हूं। सभी को अफगान लोगों के लिए एकजुट होना चाहिए और उन्हें तालिबान शासन से बचाना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा, तालिबानियों को कभी अपनी मां या बहनों से कभी प्यार नहीं मिला है, इसलिए वे अपराधी बन गए हैं। उन्हें दंड या युद्ध से बदला नहीं जा सकता। मैं उन्हें राखी बांधूंगी और उनकी बहन बनूंगी। इसके बाद, मैं उन्हें सिखाऊंगी कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं अफगान लोगों को तालिबान से बचा सकती हूं।

 

Below News
Above Reporter Photo