Fastest Growing Hindi Web News Channel

KBC 13: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट होंगे ज्ञानराज, पीएम मोदी के साथ है कनेक्शन

0 963
Above News

KBC 13: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati सोमवार (23 अगस्त) को अपने 13वें सीजन के साथ टीवी पर आने को तैयार है। दर्शक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को होस्ट करते हुए देखने के लिए बेताब है। शो के नवीनतम प्रोमे में एक प्रभावशाली वैज्ञानिक ज्ञानराज (Gyaanraj) से मिलवाया गया है, जो शो के पहले प्रतियोगी हैं। एक्टर अमिताभ के ज्ञानराज के परिचय के अनुसार वह एक वैज्ञानिक टीम का हिस्सा है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सलाहकार के रूप में काम करते हैं। अपनी उच्च योग्यता के बावजूद ज्ञानराज ग्रामीण झारखंड के एक स्कूल में साइंस टीचर के रूप में पढ़ाना पसंद करते हैं।

बच्चों को सिखाते हैं ज्ञानराज

वीडियो में वह बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों को रोबोटिक्स और ड्रोन के बारे में सिखाते हैं। उन्होंने कहा, वह अपने जीवन को आमिर खान की फिल्म ‘3 Idiots’ के रैंचो के समान मानते हैं।

शो में हुआ बदलाव

आज यानी 23 अगस्त को केबीसी 13 का प्रीमियर होगा। इस सीजन में फास्टेस्ट फिंगर को बदलकर फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट किया गया है। अब कंटेस्टेंट को तीन प्रश्नों का सहीं जवाब देना होगा।

ऑनलाइन भी देख सकेंगे शो

कौन बनेगा करोड़पति 13 को सोनी एंटरटेनमेंट पर देखा जा सकता है। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से होगा। वहीं ऑनलाइन सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।

 

Below News
Above Reporter Photo