Proudly we are Member of FCDN


संवाद सूत्र, मुंगेर। Bihar Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव 2021 की डुगडुगी बज गई है। बिहार चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। बिहार में 11 चरणों में मतदान होगा। वहीं, अब कोई नई योजना का आरंभ नहीं हो सकेगी क्योंकि राज्य में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई। बात करें मुंगेर की तो यहां पंचायत चुनाव सितंबर से नंवबर के बीच नौ चरणों में होगा। पहले चरण में तारापुर और सबसे अंतिम चरण में सदर प्रखंड में वोटिंग होगी। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। चुनाव में वोटिंग के लिए ईवीएम केरल से पहुंच गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। कोरोना को देखते हुए पंचायत चुनाव में मतदाताओं को हैंड ग्लब्स दिए जाएंगे। ग्लब्स पहनकर ही वोटर इवीएम का बटन दबाएंगे। मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध होंगे।
चुनाव में प्रशिक्षण से लेकर नामांकन व मतदान से लेकर मतगणना के दौरान शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन किया जाएगा। पंचायत चुनाव 2021 के लिए कई गाइडलाइन जारी किया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर पंचायत चुनाव के प्रत्याशी नामांकन पत्र भर सकते हैं। पत्र को डाउनलोड करके नामांकन केंद्र में जमा करने का आप्शन भी चुन सकते हैं। नामांकन के समय केवल एक प्रस्तावक उम्मीदवार के साथ रहेगा। नामांकन से पहले हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर या साबुन व पानी की व्यवस्था की जाएगी।
बिहार में 11 चरणों में मतदान
- -पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड
- -दूसरे चरण में 32 जिलों के 48 प्रखंड
- -तीसरे चरण में 33 जिलों के 50 प्रखंड
- -चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंड
- -पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंड
- -छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंड
- -सातवें में 37 जिलों के 63 प्रखंड
- -आठवें चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंड
- -नौंवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंड
- -10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंड
- -11वें चरण का मतदान बाढ़ प्रभावित इलाकों में होगा, बाढ़ प्रभावित 20 जिलों के 38 प्रखंडों में चुनाव कराने की तैयारी है।
मुंगेर में तारापुर से शुरूआत
जिले में पहले चरण का चुनाव तारापुर प्रखंड में है। 24 सितंबर से यहां चुनाव होना है। जिला पंचायती राज विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। मतदान से जुड़े कर्मियों व पदाधिकारियों को बड़े हाल में छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था होगी। मतदान केंद्र प्रशिक्षण से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। वोटिंग के दौरान किसी भी वोटर में कोरोना का लक्षण दिखा तो उसे क्वारंटाइन किया जाएगा। एक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा 25 लोग ही कतार खड़े होंगे। चुनाव कराने के लिए एक सप्ताह पहले ही केरल से ईवीएम मंगाया गया है।
कहां-कब होगा मतदान
पहला चरण: 24 सितंबर, तारापुर
दूसरा चरण: 29 सितंबर, टेटिया बंबर
तीसरा चरण: 8 अक्टूबर, संग्रामपुर
चौथा चरण: 20 अक्टूबर, असरगंज
पांचवां चरण: 24 अक्टूबर, हवेली खड़गपुर
छठा चरण: तीन नवंबर, धरहरा
सातवां चरण: 15 नवंबर, जमालपुर

