Fastest Growing Hindi Web News Channel

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने अंकलेश्वर में कहा:भारत बायोटेक को 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के वैक्सीन पर रिसर्च की मंजूरी दी, जल्द आएगा टीका

0 1,012
Above News

दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जल्द ही टीका देश में उपलब्ध हो जाएगा। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कही। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की हेस्टार बायोलॉजिकल कंपनी भी टीका तैयार कर रही है। इसका दो महीने में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। केंद्र की ओर से जारी 23,000 करोड़ रुपये में से 50 फीसदी राज्यों को दिया गया है।

प्रत्येक जिलों में 10,000 किलो ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के लिए 20% बेड और आईसीयू, 1 करोड़ दवाएं आरक्षित हैं। बोले-अंकलेश्वर से देश को हर महीने 1 करोड़ डोज अधिक मिलेगा। देश में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान चल रहा है। इसमें कोवैक्सीन भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। इसे पूरी दुनिया देख रही है।

कोवैक्सीन का एक करोड़ डोज का पहला स्टॉक अंकलेश्वर से रवाना
देश को भरूच से हर महीने कोवैक्सीन का 1 करोड़ डोज मिलेगा। भारत बायोटक के अंकलेश्वर प्लांट से कोवैक्सीन के 1 करोड़ डोज के पहले स्टॉक को मनसुख मांडविया और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने रवाना किया। अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू हो गया है।

Below News
Above Reporter Photo