Fastest Growing Hindi Web News Channel

गूगल मैप पर मिली लोकेकशन, भवन निर्माताओं के कटे चालान

0 1,043
Above News

जबलपुर । बीच सड़क पर यदि भवन निर्माण सामग्री रखी मिली और उससे यातायात बाधित होता पाया गया तो भवन सामग्री जब्त कर ली जाएगी। भवन निर्माता के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। इसी कड़ी में मदनमहल में एक भवन निर्माता के खिलाफ नगर निगम ने चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला। खास बात यह है कि ये कार्रवाई गूगल मेप पर लोकेशन देखकर की गई है। निगमायुक्त ने सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री की गूगल मेप लोकेशन भेजी और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

बिखरी सामग्री से हादसों का अंदेशा : निगमायुक्त ने बताया कि सड़क में भवन निर्माण सामग्री रखने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। बिखरी सामग्री से हादसे होने की संभावना बनी रहती है। लिहाजा शहर में ऐसी निर्माण सामग्री जब्त की जाएगी। इसी कड़ी में मदन महल से कोठारी अस्पताल एवं होमसाइंस कॉलेज रोड से लेकर मदन महल लिंक रोड के पास कुछ जगह भवन निर्माण सामग्री रखी मिली। नगर निगम के अतिक्रमण व स्वास्थ्य विभाग को यहां की गूगल मेप लोकेशन भेज कर सामग्री जब्त कराई गई। साथ ही जुर्माना वसूला गया। निगमायुक्त ने नागरिकों से भी आग्रह किया है कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए सहयोग करें। अधिपत्य की भूमि पर ही रखें।

जनता पर कार्रवाई, बिल्डर पर नहीं : वहीं नागरिकों का कहना है नगर निगम सिर्फ आम नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करता है। शहर में बिल्डर व ठेकेदारों की निर्माण सामग्री सड़क पर बिखरी रहती है लेकिन नगर निगम उस पर कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि ठेकेदार न सिर्फ सड़क पर निर्माण सामग्री फैला रहे हैं बल्कि उसमें से निकला मलबा भी रहवासी क्षेत्रों में फेंक रहे हैं।

Below News
Above Reporter Photo