Fastest Growing Hindi Web News Channel

Bihar News: तलाकशुदा पत्नी के मायके पहुंचा पति, सोते समय पूरे परिवार को घर में बंद कर लगा दी आग, दो की मौत

0 1,080
Above News

बिहार के अररिया में तलाकशुदा पत्नी के मायके पहुंचे पति ने ससुरालवालों को घर में बंदकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दामाद ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब उसके ससुरालवाले घर में सो रहे थे। तभी दामाद ने पेट्रोल छिड़क कर घर में आग लगा दी। आगजनी में सास-ससुर और साला-साली, चार लोग आग में बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में सास बीबी मरजीना (45 वर्ष) और दस साल के बेटे पुत्र अबुजर की मौत हो गई। जबकि 55 वर्षीय ससुर ईरशाद और 12 साल की साली शाइस्ता आग में बुरी तरह झुलसी है। उसका इलाज भागलपुर में चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद पलासी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी में जुट गए हैं। आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ससुराल वालों को आग में झोंक देने का आरोप दामाद मुतसिम पर है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी दामाद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Below News
Above Reporter Photo