Fastest Growing Hindi Web News Channel

PM Modi 22 सितंबर को जा सकते हैं अमेरिका, पहली बार मिलेंगे बाइडन से, देखें संभावित शेड्यूल

0 1,304
Above News

नई दिल्ली । अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारतीय प्रायद्वीप आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है। इन राजनीतिक परिस्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। अफगान संकट के चलते प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा बेहद खास माना जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी 22 से 27 सितंबर के बीच अमेरिकी जा सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी वाशिंगटन और न्यूयॉर्क का दौरा कर सकते हैं।

23 सितंबर को मिल सकते हैं पीएम मोदी और बाइडेन

PM मोदी और जो बाइडेन की 23 सितंबर को मुलाकात हो सकती है। गौरतलब है कि QUAD समिट में शामिल होने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका जाने की तैयारी चल रही है। अभी प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक 22 सितंबर को पीएम मोदी वाशिंगटन जा सकते हैं और 23 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिल सकते हैं। उसके बाद फिर 24 सितंबर को पीएम मोदी QUAD समिट में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में UNGA के 76 वें सत्र को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि क्वाड संगठन में चार देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत शामिल हैं।

पहली बार बाइडेन और मोदी की होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन के बीच पहली बार आमने-सामने की मुलाकात होगी। हालांकि इससे पहले दोनों नेता करीब 3 बार वर्चुअल मीटिंग में मिल चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच सबसे पहले वर्चुअल मुलाकात मार्च में क्वॉड शिखर सम्मेलन में हुई थी, फिर इसके बाद अप्रैल में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान दोनों की वर्चुअल मुलाकात हुई, फिर आखिर में जी-7 की बैठक में भी इन दोनों नेताओं की वर्चुअल मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी ने आखिरी बार सितंबर 2019 में अमेरिका का दौरा किया था, जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था।

Below News
Above Reporter Photo