Fastest Growing Hindi Web News Channel

चीन में महिला को फांसी की सजा, कई खूंखार अपराध में रही शामिल, 20 सालों से थी पुलिस को तलाश

0 992
Above News

चीन की एक महिला को स्थानीय कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। उसपर सात लोगों की हत्या, अपहरण और लूट में शामिल होने का आरोप है। कई खूंखार अपराध को अंजाम देने वाली औरत का नाम लाओ रोंगजी है। रोंगजी ने साल 1996 से 1999 तक विभिन्न प्रांतों में अपहरण, लूटपाट तथा हत्या की घटनाओं में शामिल रही हैं। उसने सात लोगों के मर्डर भी किया है।

पुलिस से बचती रही

लाओ को नवंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वह अपना नाम बदल-बदलकर लगभग 20 सालों तक पुलिस की गिरफ्तारी से बचती रही। कोर्ट ने उसकी सारी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट का फैसला सुनते ही वह रोने लगी। रोंगजी ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

दोस्त के साथ मिलकर की वारदात

चीन के समाचार एजेंसी के अनुसार लाओ रोंगजी अपने पुरुष दोस्त फा झीइंग के साथ नंचांग शहर में चार अपहरण, लूटपाट तथा झियांग्सी, झेजियांग, जियांग्सू तथा अनहुई प्रांतों में कई हत्या की वारदातों में शामिल थी। वह पैसेवालों को निशाना बनाती थी। फा को 1999 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे मौत की सजा सुनाई गई। फा के पकड़े जाने के बाद वह फरार हो गई थी। रोंगजी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को कई सालों तक धोखा देती रही। आखिर उसे 20 वर्ष बाद झियामेन से गिरफ्तार किया गया। पकड़े जाने के बाद उसने खुद निर्दोष बताया है।

 

Below News
Above Reporter Photo